खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। प्रार्थी मोती महतो के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने साथी द्वारा रेत घाट नवापारा के भंडारण स्थल के कमरा में बातचीत कर बैठे थे तभी आरोपी राकेश यादव एवम उसके अन्य साथियों के साथ आए और हाथ में डंडा और राड रखे थे और बोले की तुम लोगो पूर्व में बताया गया है कि रेत का काम करना है तो एक लाख देना पड़ेगा अभी के अभी दो हम लोग बार बार मांगने नही आयेंगे बोल कर एक राय होकर मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाए और पचास हजार रुपय को ले गए है ।
रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/22 धारा 307,147, 148, 149,386, 458,427 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था पूर्व में प्रकरण के चार आरोपी गोविंदा यादव,उत्तम यादव, उमेश यादव,अजय यादव निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर रिमाड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी राकेश यादव, निवासी केवा फरार थे जिसका लगातार पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी।
आरोपी राकेश यादव उम्र 35 साल निवासी केवा को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.09.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

