खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में आज 26 सितंबर को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिल्टर प्लांट फीडर और इंटेकवेल फीडर में आवश्यक विद्युत सुधार कार्य किया जाएगा, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित होगी।
रायपुर नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता (फिल्टरप्लांट) शरद ध्रुव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी इंटेकवेल और 11 केवी फिल्टर प्लांट फीडर में लाइन विस्तार और सुधार कार्य किया जाना है। इसके कारण 47.5 एमएलडी, 80 एमएलडी (पुराना और नया) और 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े जलागारों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। हालांकि, दिन में सुबह पानी की सप्लाई होगी, लेकिन शाम को टंकियों में पानी उपलब्ध न होने के कारण जलप्रदाय सेवा बाधित रहेगी। शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जलापूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।
शहर के सभी 45 टंकियों में जल का भराव विद्युत प्रवाह 4 घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहने के कारण जल का भराव नहीं हो पाने से 26 सितंबर को इन टंकियों से संध्याकालीन नियमित जलआपूर्ति नहीं हो सकेगी। 27 सितंबर को सुबह से नियमित जलापूर्ति इन सभी टंकियों में होंगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

