खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा जिले में अब वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। रेत माफिया ने अफसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठी-डंडे से उनका सिर फोड़ दिया। जान से मार डालने की धमकी दी। किसी तरह वनकर्मी जान बचाकर भागे, लेकिन फिर भी उन्हें घेरकर पीटा गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। अफसरों को 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला में रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। इस पर वन विकास निगम के सर्किल प्रभारी गणेश चंद्रवंशी अपने स्टाफ अनिल कुरें, विनायक मानव मरावी, दिनेश वर्मा और लमान बैगा के साथ रात करीब 10.30 बजे मौके पर पहुंचे थे।
वन निगम कर्मियों ने पुलिस को बताया कि, ग्राम डालामौहा में रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कीचड़ में फंसा था। वहीं 2 ट्रैक्टर नाला के अंदर दिखाई दिया। इस पर वनकर्मी नाला में गए, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गालियां दी और चिल्लाते हुए कहा कि, आज इनको जान से मार डालेंगे। इस पर कुछ वनकर्मी जान बचाते हुए ग्राम भेड़ागढ़ रास्ते से ग्राम पंडरीखार होते कामठी पहुंचे। वहां एक दुकान के पास रुक कर डालमौहा में फंसे बाकी कर्मियों का इंतजार करने लगे। आरोप है कि रात करीब 12.30 बजे डालामौहा निवासी पंचराम गोड़ का लड़का, ग्राम पंडरीखार का सालिक गोड़ सहित 15 लोग पहुंच गए।
घायल वनकर्मियों ने बताया कि, आते ही आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी और कहा कि, रेती गाड़ी पकड़ते हो। आज तुम लोगों को जान से मार देंगें, कहते हुए डंडे और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके चलते गणेश चंद्रवंशी और अनिल कुर्रे की वर्दी फट गई। किसी तरह दोनों उनके चंगुल से जान बचाकर भागे। घायल गणेश राम चन्द्रवंशी ने बताया कि मारपीट से मेरे सिर में गहरी चोट लगी है। दोनों हाथ, कंधे, पीठ में चोट से दर्द है। मेरे साथी अनिल कुरे के सिर में भी गहरी चोट लगी है। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
मामले में घायल अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी रेंजर रविकांत चन्द्रा के आदेश पर गणेश राम चंद्रवंशी, अनिल कुर्रे, विनायक मानव मरावी, दिनेश कुमार वर्मा और चौकीदार लमान बैगा को लेकर रेत की चोरी रोकने गए थे। इस दौरान कुदूर नाले में रेत लोड एक ट्रैक्टर ट्रॉली नजर आई। मामले में पंडरिया SDOP पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी। इस दौरान लोगों ने जानलेवा हमला किया है। शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है। 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी जल्द पुलिस के गिरफ्त के होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज

