नई दिल्ली। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की किलर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस जबरदस्त परफॉर्म किया है। हालांकि आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के आने के बाद इस फिल्म की कमाई पर काफी असर भी पड़ा है लेकिन तीसरे वीकेंड पर इस फिल्म ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया और शानदार कलेक्शन किया। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को कितनी कमाई की है?
‘हाउसफुल 5’ ने 17वें दिन कितनी की कमाई?
दो क्लाइमेक्स और दो वर्जन में रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी और उम्मीदों के मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। हालांकि अब इस फिल्म को 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ रहा है बावजूद इसके तीसरे वीकेंड पर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।
इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ ने तीसरे शनिवार के बाद तीसरे रविवार को भी कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई और खूब नोट छापे। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 182.59 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 3.35 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ की 17 दिनों की कुल कमाई अब 185.94 करोड़ रुपये हो गई है।
‘हाउसफुल 5’ 200 करोड़ी बनने से कितनी दूर
तरुण मनसुखानी निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अच्छी है हालांकि रिलीज के 17 दिन बाद भी ये 200 करोड़ी नहीं बन पाई है। इस आंकड़े को छूने के लिए इसे अब 15 करोड़ के करीब कलेक्शन की जरूरत है। अगर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने ठीक कमाई की तो उम्मीद है कि ‘हाउसफुल 5’ 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी और ऐसा करने वाल साल की दूसरी फिल्म बन जाएगी।
लेकिन सितारे जमीन पर के आने के बाद फिल्म के लिए ये मील का पत्थर पार करना मुश्किल भी हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि ‘हाउसफुल 5’ तीसरे हफ्ते में कैसा परफॉर्म करती है।
Trending
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?


