खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलगांव थाना अंतर्गत अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने आज जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महमरा गांव में पृथ्वी पैलेस के पीछे जुआ खेल रहे 18 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है और जुआरियों से 10.82 लाख रु नकदी रकम समेत ताश के पत्ते और 20 मोबाईल जब्त कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आज (16 जून 2025) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुआरियों का समूह पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे 52 पत्ती ताश से बड़ी राशियों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जुआ की रकम, ताश के पत्ते और आरोपियों के मोबाईल जब्त कर जुआरियों के खिलाफ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2). 5 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी
2. हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग
3. साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग
4. गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग
5. संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव
6. भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग
7. पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग
8. नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग .
9. चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग
10. टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर
11. नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव
12. हर्ष देवांगन उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग
13. भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर
14. हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर
15. खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग
16. मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग
17. विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग
18. भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग.
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


