नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अपने इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है, जो अपनी कप्तानी में इंग्लैंड में युवा टीम के साथ पहली टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत शुक्रवार, 20 जून से होगी। खास बात यह है कि इस बार टेस्ट मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग का प्लेटफॉर्म पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस बार फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर इस सीरीज को लाइव नहीं देख पाएंगे।
अब Star Sports नहीं, इस प्लेटफॉर्म्स पर देखें सीरीज
आईपीएल 2025 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर किया गया था, लेकिन अब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए यह प्लेटफॉर्म बदल गया है। अब इस टेस्ट सीरीज का सीधा लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस के लिए पहले की तरह ही Jio Hotstar App पर की जाएगी।
कहां और कब खेले जाएंगे टेस्ट मैच
पहला टेस्ट मैच: 20 जून से, हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट मैच: 2 जुलाई से, एजबेस्टन
तीसरा टेस्ट मैच: 10 जुलाई से, लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट मैच: 23 जुलाई से, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई से, केनिंग्टन ओवल
शुभमन गिल के लिए यह दौरा बेहद खास रहने वाला है क्योंकि यह उनका पहला मौका है जब वह टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की पिचो में टेस्ट सीरीज हमेशा से ही खास मानी जाती है और गिल की अगुआई में टीम इंडिया से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि युवा कप्तान कैसे रणनीति बनाकर इंग्लिश टीम को उसी की सरजमीं पर चुनौती देते हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


