खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 जून के सुबह अंबेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर हुई छेड़छाड़ को देखकर आम नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर, छाल और प्रभारी साइबर शामिल थे।
इन टीम में साइबर सेल और विभिन्न थानों के जवानों को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने इंटेलिजेंस विभाग को सभी गतिविधियों पर निगाह रखने लगाए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्व विभाग प्रमुखों से व्यक्तिगत चर्चा कर उन्हें आश्वस्त कराए कि शीघ्र ही घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकड़ा जावेगा और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सुनियोजित तरीके से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी और सभी रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए । टावर डम्प लेकर करीब 5 लाख नंबरों का एनालिसिस किया गया, एक टीम ह्यूमन हिंट और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को लीड मिली जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए जिनमें एक युवक के बजरंग पारा जूटमिल के रमेश जोशी तथा दूसरा जोगीडिपा रायगढ़ के वीरेंद्र सारथी की पुष्टि हुई। जिनके संबंध में ह्यूमन हिंट से पता चला कि दोनों मजदूरी (हमाली) का काम करते हैं और कई बार रात में इन्हें साथ घूमते भी देखा गया है जिन्हें फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
आरोपियों के स्वीकारोति बयान में बताएं कि 8 जून रविवार को दोनों मजदूरी हमाली का काम करने पटेलपाली गए थे, शाम को दोनों साथ खाए पिए और रात को रमेश जोशी के घर बजरंग पारा गए । जहां रमेश की पत्नी ने दोनों की अवस्था देखकर विवाद की और घर से भगा दी फिर दोनों सोने के लिए शहर में इधर-उधर घूमते हुए पैदल अंबेडकर चौक पहुंचे । अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास लाईट का उजाला देखकर रूके फिर बदनियति से प्रतिमा के नीचे जमीन की गीली मिट्टी प्रतिमा पर लगाकर पैदल ही वीरेंद्र के घर जोगीडिपा चले गए । अगले दिन इन्हें जानकारी हुई की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है तब यह पुलिस से लुक छिप रहे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना समय पहने दोनों के कपड़े बरामद किया है जिसका घटना समय के फटेज से मिलान हुआ है । दोनों आरोपियों को घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 298, 324(3),353( 2), BNS जोड़ने धारा 299, 302, 196(1) (क)(ख) 196(2), 324(3) लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 9 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3(1) के तहत आरोपी रमेश जोशी पिता कैलाश जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंग पारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ एवं वीरेंद्र सारथी पिता राम रतन सारथी उम्र 28 साल निवासी जोगीडिपा रायगढ़ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


