नई दिल्ली। नायकन’ के बाद मणिरत्नम और कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ में 37 साल बाद कोलैबोरेट किया था। फिल्म को लेकर इतना हाईप था कि लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इस मूवी का एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है। चलिए यहां जानते हैं ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
कमल हासन अपनी हालिया रिलीज ‘ठग लाइफ’ को लेकर पूरे कॉन्फिडेंट थे कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है। हालांकि इसकी ओपनिंग ठीक हुई थी लेकिन फिर दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में गिरावट आती चली गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है इसलिए खराब रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में अपने आधे शो खो दिए हैं।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के पहले दिन 15.5 करोड़, दूसरे दिन 7.15 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़, चौथे दिन 6.5 करोड़, पांचवें दिन 2.3 करोड़ और 6ठे दिन 1.8 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के 7वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘ठग लाइफ’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 42.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘ठग लाइफ’ मेकर्स के लिए साबित हुई घाटे का सौदा
‘ठग लाइफ’ से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये फिल्म मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है। 200 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म रिलीज के सात दिनो में 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म अभी तक अपने बजट का 20 से 22 फीसदी ही कमा पाई है। इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी खराब है कि इसका बॉक्स ऑफिस पर से पत्ता ही साफ होता नजर आ रही है। वहीं टिकट खिड़की पर फिल्म का बुरा हाल देख अब मेकर्स ओटीटी से आस लगाए हुए है। कहा जा रहा है कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चार हफ्ते के बाद ही रिलीज कर जिया जाएगा।
बता दें कि ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के अलावा त्रिशा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर ने अहम रोल प्ले किया है।
Trending
- ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- पितृदोष से परेशान हैं तो फल्गु नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में करें तर्पण, सात पीढ़ियों को मिलेगा मोक्ष
- ग्राम कुनडेल में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब पर उठे गंभीर सवाल
- आईपीएल : पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
- मैं रामभद्राचार्य को जगद्गुरु तो क्या, गांव का गुरु भी नहीं मानता- चरणदास महंत
- डायबिटीज, एनीमिया और मोटापा: ‘कमल ककड़ी’ है सेहत का ऑल-इन-वन फॉर्मूला, जानें इसके चमत्कारी फायदे
- रायपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल: घर के सामने नशा करने का विरोध करने पर नाबालिग को मारा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- नौतपा के पहले दिन राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, रायपुर में पहली बार 45°C का आंकड़ा पार, 3 दिन बाद राहत की संभावना


