नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉंन्स मिल रहा है। इस कॉमेडी थ्रिलर की ओपनिंग तो शानदार रही थी वहीं इसने ओपनिंग वीकेंड पर ही धमाल मचा दिया। चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘ड्यूल क्लाइमेक्स वाली दो वर्जन मे रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। वैसे रिलीज के पहले ही फिल्म को लेकर काफी हाईप क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसके सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इसे देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े। इसी के साथ अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी शुरुआत की। वहीं शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ और फिर रविवार 32 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ इसने तीन दिनों में 87।5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। वहीं इस फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी गर्दा उड़ा दिया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 13.50 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 101.00 करोड़ रुपये हो गई है।
‘हाउसफुल 5’ ने चौथे दिन जाट-केसरी 2 को दी मात
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के चौथे दिन भी कमाल कर दिया है। ये फिल्म ना केवल चार दिन में 100 करोड़ी बन चुकी है बल्कि इसने जाट (90.34 करोड़) और केसरी 2 (94.37 करोड़) के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है। इसी के साथ ये फिल्म साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला टारगेट सिकंदर (129.95) करोड़ है। उम्मीद है कि फिल्म बुधवार तक सिकंदर को भी मात दे देगी।
‘हाउसफुल 5’ का बजट और स्टार कास्ट
हाउसफुल 5 को 225 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, फिल्म चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगर ये इसी रफ्तार से कमाई करती है तो दूसरे वीकेंड तक फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नगरिस फाखरी और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


