खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:30 बजे रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी पहुंचेगे, जहां वे नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश गिरपुंजे को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे 11:10 बजे मंत्रालय जाएंगे और आदिम तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यालयीन कार्यों के पश्चात मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाश गिरपुंजे को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह 9 बजे रायपुर के चौथी बटालियन परेड ग्राउंड में उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार महादेव घाट में संपन्न किया जाएगा। अंतिम विदाई समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


