खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं। यही वजह है कि किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है और मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। साथ ही उनके निवास क्षेत्रों में स्वास्थ्य दल भेजकर सर्वेक्षण किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आवश्यक जांच कराने, समय पर सैंपल परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश भर में अस्पतालों में कोरोना की रोकथाम और उपचार की व्यवस्था को देखने के लिए गुरुवार को मॉकड्रिल की गई थी। सभी जिलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों और मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों को निर्देश दिए गए। होम क्वारंटाइन में 41 पीड़ित हैं। रायपुर में सर्वाधिक 31 मरीज मिले हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


