खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय मानसून की गतिविधियां थम गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
राजधानी रायपुर समेत कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की भी संभावना है।
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


