खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मानसून के प्रवेश के बाद कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि बस्तर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं आसमान में बादल छाए रहते हैं। आज गुरूवार सुबह जगदलपुर में हल्की बारिश हुई, इसके बाद माैसम खुल गया और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बस्तर सहित प्रदेश भर में मिला जुला मौसम रहने की बात कही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हैं, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। यानी जोरदार बारिश के आसार अभी नहीं हैं, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज 5 जून को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इन हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश भी होगी । ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि खुले मैदान, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


