खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र काेंड़ागांव के तत्वावधान में आगामी 9 जून, सोमवार को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 170 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 10 डिलीवरी बॉय और 10 डिलीवरी गर्ल की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 10 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 20 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा। आवेदकों के पास मोटरसाइकिल या स्कूटी का होना अनिवार्य है। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 40 आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) और 40 इलेक्ट्रिकल पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके लिए 8वीं उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा वाले युवक-युवतियां पात्र होंगे। वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपये तक रहेगा। गारमेंट फैक्ट्री काेंड़ागांव, द्वारा 10 लाइन सुपरवाइजर (केवल युवतियों), 30 सिलाई ऑपरेटर और 30 अन्य ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक निर्धारित है। वेतन 5 हजार से 9 हजार 500 रूपये तक रहेगा। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने स्थानीय युवाओं से इस कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


