खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने एवं मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने की खबर है।
मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने करते हुए कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर में साझा की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी, काेबरा एवं एसटीएफ के जवानों के साथ नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों काे घेर रखा है, जहां लगातार मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने एवं मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने की खबर है । माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों को फिर से बड़ी सफलता मिल सकती है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


