खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कराठी में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में शामिल होंगे। उसके बाद नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक लेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से 11:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कराठी, संबलपुर में आयोजित बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे मंत्रालय, महानदी भवन जाएंगे, जहां दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास लौट आएंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


