भोपाल। मध्यप्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ मप्र की इन दोनों सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई। अब विजयपुर में रामनिवास की किश्मत जनता के हाथ में है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है। इसपर भी भाजपा ने नामों का पैनल तैयार किया है। बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारों में रमाकांत भार्गव, रंजीत सिंह चौहान और शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल हैं।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

