खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ आज जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आमजनों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनी। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का माध्यम है, इसलिए इसमें आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता से होनी चाहिए। आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें लापरवाही अथवा विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनदर्शन की प्रत्येक शिकायत का प्रभावी और स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।
जनदर्शन में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम भर्राकुंडा के रूपराम राम साहू ने अपने खेत में बोर कराने के पश्चात विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने क्रेडा विभाग के अधिकारी को तत्काल बुलाकर पात्रतानुसार सौर ऊर्जा की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह नवागांव घुठेरा की सावित्री साहू ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को योजना अंतर्गत शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ग्राम बरछा की छात्रा वर्षा ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में प्रवेश हेतु आवेदन किया। इस पर कलेक्टर ने वर्षा की कक्षा 8वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी ली और जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए योग्यतानुसार प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। इसी तरह ग्राम किंगरियापारा के टेकलाल ने उनकी जमीन का बंटवारा कराने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम नवरंगपुर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित कराने और ग्राम अखरार के देवचरण पात्रे ने शासकीय हैण्डपम्प को अतिक्रमण से मुक्त कराने के संबंध में प्रस्तुत किया। जनदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित आवेदनों का अवलोकन करते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव एवं मेनका प्रधान, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त



