खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण सभी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में सभी ब्लॉक में पशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी ब्लॉक में इस संबंध में पशिक्षण आयोजित किया गया। मस्तूरी ब्लॉक के क्लस्टर चिल्हाटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी की हर बूंद सहेजने और हरित क्रांति लाने दृढ़ संकल्प इस दफा कर लिया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32 गांवों के कुल 135 सदस्य शामिल हुए। जनपद सभापति सरिता नायक, चिल्हाटी सरपंच मधु पैकरा, सोन सरपंच तारा बाई के अलावा तहसीलदार प्रकाश साहू, कार्यक्रम अधिकारी रूचि विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में ग्रामीणों ने भी भाग लिया इसमें जल संचयन और प्रबंधन के सम्बन्ध में जागरूकता, समुदायों क़ो जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर संतोष देवांगन, बाल्मिकी धीवर, अखिलेश सिंह, प्रवीण वस्त्रकार इस सभी ने मोर गांव मोर पानी महाअभियान, भू जल संरक्षण अभियान, पानी की एक एक बूंद बचाओ कल को सुरक्षित करो, जल बचाओ पेड़ लगाओ जीवन और कल बचाओ इन सभी विषयांे की विस्तृत से जानकारी दी।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


