नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद आखिरकार IPL ट्रॉफी जीत ली है। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। विराट ने 35 गेंद में 43 रनों की धीमी पारी खेली, इसके बावजूद बेंगलुरु ने दमदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल 2025 का खिताब जीता है। इस जीत के लिए बेंगलुरु को कितनी प्राइज मनी मिली है? इस सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा।
RCB को मिली कितनी प्राइज मनी?
आईपीएल 2025 की चैंपियन बनने के लिए RCB को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। पिछले साल भी कोलकाता नाइट राइडर्स को इतनी ही प्राइज मनी मिली थी। एक तरफ बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये मिले, वहीं फाइनल हारने वाली टीम यानी पंजाब किंग्स पर भी पैसे की बारिश हुई है। उपविजेता रहने के लिए पंजाब को 13 करोड़ रुपये का ईनाम मिला है। बता दें कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस भी खाली हाथ नहीं लौटेंगे, उन्हें प्लेऑफ में जाने के लिए क्रमशः 7 करोड़ और 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विजेता – 20 करोड़ रुपये
उपविजेता – 13 करोड़ रुपये
मैच में क्या हुआ
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिला था। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह चौंकाने वाली बात रही कि आरसीबी के किसी भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया, इसके बावजूद टीम 190 के स्कोर तक पहुंच पाई। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन ही बना पाई। जोश हेजलवुड 4 ओवरों में 54 रन देकर महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन बेंगलुरु की बॉलिंग यूनिट ने कहर बरपाया, जिसकी विराट कोहली ने भी तारीफ की।
पंजाब किंग्स की टीम निरंतर विकेट गंवाती रही, जो अंत में उसपर भारी पड़ी। शशांक सिंह ने 30 गेंद में 61 रन जरूर बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स को अपनी पहली IPL ट्रॉफी तक नहीं ले जा सके।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई


