खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग बेमेतरा के तत्वावधान में 3 से 4 जून 2025 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, बेमेतरा में दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में आम की विभिन्न किस्मों, आम के पौधों और आम से बने व्यंजन एवं पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, आम के पौधों एवं फलों की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है।
’सहायक संचालक उद्यानिकी हितेन्द्र मेश्राम ने बताया कि आम महोत्सव में जिले के कृषक अपने आम फलों और आम से बने व्यंजनों का निःशुल्क प्रदर्शन भी कर सकते हैं। आम महोत्सव के दौरान स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, स्वसहायता समूह की महिलाएं और जिले के नागरिक आम महोत्सव में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं।’
’प्रदर्शन हेतु संपर्क सूत्र:
शिशिर ठाकुर (उद्यान अधीक्षक, बेमेतरा): 7828281733
शिव कुमार दोहरे (उद्यान अधीक्षक, बेरला): 9977136115
सुमनीषा भास्कर (प्रभारी उद्यान अधीक्षक): 8966080110
विक्रम महिलांग (उद्यान अधीक्षक, नवागढ़): 7828724673
यह आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन ने जिले वासियों से इस आम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार


