खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर एकेडमी आफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसान में आयाेजित एक माह तक आयाेजित किए गये समर कैंप में कुल 89 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण के अन्तर्गत गायन, वादन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला हस्तकला ट्री बार्क आर्ट, धान आर्ट, पुट्टी आर्ट, क्लॉथ पेंटिंग और कुशन मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । आज रविवार काे एक मासीय समर कैंप का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे एवं जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन उपस्थित थे ।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने बादल संस्थान को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के लिए नया हुनर सीखने का सही समय होता है । बादल के माध्यम से परंपरागत वाद्ययंत्र, स्थानीय भाषा हल्बी एवं गोंडी, लोक गायन, चित्रकला एवं हस्तकला और अन्य विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है । हमें सीखने का कार्य निरंतर करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के सभापति खेमसिह देवांगन, आसान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रेमबती बघेल और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में बादल प्रशासक आशुतोष ठाकुर के अलावा बादल के कर्मचारी और अभिभावकों की उपस्थिति रही।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


