खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी शिव भगत रावटे और डीएसपी यातायात कृष्णकांत वाजपेई के नेतृत्व में शनिवार एवं रविवार को एनएच 30 मुयारास रोड के पास वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 13 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने, शराब पीकर वाहन न चलाना, अवैध पार्किंग न करने, तेज रफ्तार वाहन न चलाने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सुकमा की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं असावधानियों से होने वाली दुर्घटनाओं मे कमी लाना है। वाहन चेकिंग के दौरान निरीक्षक अनुराग सोनवानी एवं यातायात पुलिस मौजूद रहे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


