खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। गौण खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहूंचकर जांच किया। आकस्मिक निरीक्षण में रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन चालक मौके से फ़रार गए, रात भर खनिज दल द्वारा तारापुर, बनियागांव, टलनार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और फरार वाहन चालक को पकड़कर आज 1 जून की सुबह एक हाइवा और तीन टिप्पर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना नगरनार की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
इसके अलावा 1 जून को सुबह 8:30 बजे भसकली नदी ग्राम तारापुर (छत्तीसगढ़ सीमा में) रेत का अवैध उत्खनन के उद्देश्य से खड़े एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर वाहन ऑपरेटर को सुपुर्दगी में देते हुए नोटिस दिया गया। खनिज जांच दल में खनि अधिकारी शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, सिपाही डीकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, विकास नायक, जलंधर बघेल, महादेव सेठिया, संतोष सहारा उपस्थित थे। खनि अधिकारी के अनुसार रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं तथा उत्खननकर्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


