खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर, बस्तर सहित कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो छतरी या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगी, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। अगले चार दिनों में गर्मी फिर से परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने इस बीच 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश में बस्तर से लेकर सरगुजा तक पारा 32-36 तक दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे ज्यादा तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी वर्षा की संभावना है।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, मेंबादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश और दो दिन बाद हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। रायपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने और एक-दो बार गरज़-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


