खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक गुरुवार शाम जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आहूत की गई। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती कार्यक्रम के समापन पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम हेतु जिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देना और पूर्ण जानकारी प्रदान करना था।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि 19 मई से लेकर 31 मई तक पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर चलाए गए, 31 मई को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में उपस्थित रहेंगे। जहां वे समाज की विभिन्न वर्गों की महिलाओं और रायपुर शहर जिला अंतर्गत सभी 20 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करेंगे। आप सभी जिला एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में आप सभी को प्रदत्त दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें एवं महारानी अहिल्या बाई होलकर 300 वीं जन्मजयंती कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया जाए।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, उपाध्यक्ष गोपी साहू, अकबर अली, मनीषा चन्द्राकर, श्यामा चक्रवर्ती, अमित मैशेरी, तुषार चौपडा, संजय तिवारी, हरीश ठाकुर, सोनू सलूजा, सुभाष अग्रवाल, रमेश मिरघानी, जीतेन्द्र गोलछा, अनिल बाघ, वंदना राठौर, विशाल भूरा, मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, मनीष नागौड़े,, राम प्रजापति, पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन, भागीरथी यादव, भीमवंत निषाद, योगेश साहू, सचिन मेघानी, चैतन्य टावरी, सचिन सिंघल, मंडल महामंत्री राजू बिरनानी, भूपेंद्र रतन डागा, राकेश सिंह, संजय सिंह, जितेन्द्र साहू, मो. आसिफ, संतोष राव सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका



