खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला न्यायालय जगदलपुर के परिसर में ई-सर्टिफाइड कॉपी सेंटर का उद्घाटन आज बुधवार काे छग. उच्च न्यायालय के कम्प्यूटराईजेशन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरू वर्चुअल माध्यम से किया । इस दाैरान प्रधान जिला न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, कलेक्टर हरिश, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरूण दास, समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने फास्टर सेल एवं ई-सर्टिफाइड कॉपी सेंटर का उद्घाटन करते हुये कहा कि यह एक विलक्षण एवं उल्लेखनीय कदम है, जो न सिर्फ कागजों के कम उपयोग की दिशा में कार्यरत होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा । फास्टर सेल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तैयार किया गया वह इलेक्ट्रानिक माध्यम है, जो जमानत आदेश होने के बाद भी, आदेश की प्रति समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण बंदी की रिहाई नहीं होने की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्हाेने कहा कि अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण किये जाने पर न सिर्फ न्यायालय के कर्मचारियों एवं न्यायाधीशगण को सुविधा प्राप्त होगी वरन अधिवक्ता व पक्षकारगण को भी भारी-भरकम अभिलेखों के संधारण से मुक्ति प्राप्त होगी। साथ ही अभिलेखों के खोने या नष्ट हो जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होगी। छग. राज्य के 10 जिलों में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग की सुविधा प्रारंभ होना यह दर्शित करता है, कि छग. उच्च न्यायालय के अधीनस्थ जिले नवीन तकनीक की ओर अग्रसर हो चुके हैं । जिसका लाभ न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक वर्ग को प्राप्त होगा।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


