खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शिखर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई द्वारा वित्तपोषित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट-एमएमयू) काे आज बुधवार काे कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रवाना किया।
इस दाैरान प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं एसबीआई संजीवनी टीम सहित कबीरधाम जिले से डॉ. लखन राजपूत (कबीरधाम एमएमयू) एवं अयोध्या प्रसाद जायसवाल (कबीरधाम एसवायएम समन्वयक) विशेष रूप से माैजूद रहे। विदित हाे कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से अब बीजापुर जिले के 20 ग्रामीण अंचलों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।
एसबीआई संजीवनी बीजापुर की टीम में मुकेश कुमार मानिकपुरी (परियोजना समन्वयक), डॉ. चंद्रशेखर जैसवाल (एम.बी.बी.एस.), सिद्ध मौर्य (फार्मासिस्ट), सुश्री मनोरमा उसेंडी (लैब तकनीशियन), सुश्री जयश्री सेगम (स्टाफ नर्स), सियाराम कुड़ियम (पायलट) काे रवानाा किया गया।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


