खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू (उम्र लगभग 60 वर्ष) की बुधवार 28 मई को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने निवास के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आकर उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


