खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी, देवेन्द्र कुमार चौधरी ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी आवेदनों को निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम तनौद निवासी माधोप्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि दिलाने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम पंचायत कंचदा निवासी शंभुदास द्वारा राशन कार्ड बनाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भांठापारा निवासी उमाशंकर सूर्यवंशी द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम हाथीटिकरा निवासी श्रीमती त्रिवेणी बाई द्वारा जमीन का सीमांकन करवाने, ग्राम बनारी के राजेन्द्र कुमार बरेठ द्वारा बेजा कब्जा हटवाने संबंधी सहित आज जनदर्शन में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

