नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार से पंजाब के टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदों को झटका लगा है। इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली ने अंतिम ओवर तक चले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।समीर रिजवी ने 58 रनों की तूफानी पारी खेल दिल्ली की जीत में बड़ा योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स को 207 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में दिल्ली को केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों की सलामी साझेदारी कर सधी हुई शुरुआत दिलाई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल के आउट होने के बाद दिल्ली ने 10 ही रन बनाए थे, तभी डु प्लेसिस भी 23 रन बनाकर चलते बने।
सेदिकुल्लाह अतल 22 रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए, जिससे दिल्ली ने 93 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में सिलेक्ट होने वाले करुण नायर ने प्रभावित किया, जिन्होंने समीर रिजवी के साथ मिलकर 62 रनों की अहम साझेदारी की। नायर ने 27 गेंद में 44 रन बनाए। नायर जब आउट हुए, तब दिल्ली को 5 ओवरों में जीत के लिए 52 रनों की जरूरत थी।
समीर रिजवी ने एक छोर संभाले रखा और 25 गेंद में 58 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 18 रनों का योगदान दिया। आखिरी विकेट के लिए रिजवी और स्टब्स के बीच नाबाद 53 रनों की पार्टनरशिप हुई। पंजाब किंग्स अभी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका एक मैच बाकी है। अब पंजाब के टॉप-2 में बने रहने की राह मुश्किल हो गई है।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने तो प्रभावित किया, वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान ने 3 बड़े विकेट चटका कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी थी। उनके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट लिए।
Trending
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता

