नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का विनर कौन होगा, इस बात का फैसला 3 जून को हो जाएगा। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को कितने रुपये मिलेंगे? यहां जानिए।
आईपीएल जीतने वाली टीम को कितने मिलेगी प्राइज मनी?
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी। अब कुछ ही दिनों में टूर्नामेंट का 18वां सीजन खत्म हो जाएगा। 3 जून को आईपीएल 2025 की विजेता टीम का भी फैसला हो जाएगा। इस साल खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से करोड़ों रुपये मिलेंगे।
इस साल का टूर्नामेंट भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से एक हफ्ते के लिए रद्द किया गया था। इसके बाद आईपीएल की फिर से शुरुआत हुई। पहले आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना था।
लेकिन अब खिताबी मुकाबला 3 जून को गुजरात के अहमदाबाद में होगा। इस साल का खिताब जीतने वाली टीम को बीसीसीआई की तरफ से 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले साल के बराबर है।
वहीं रनर-अप टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 5वें से 10वें पायदान पर रहने वाली टीम को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने जगह बना ली। इन्हीं चारों टीम में से कोई एक टीम इस साल के ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी।
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी। जहां चंडीगढ़ में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। इसके बाद 30 मई को चंडीगढ़ में ही एलिमिनेटर मुकाबला भी होगा। वहीं क्वालीफायर 2, 1 जून को और फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
- अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक

