खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जल जीवन मिशन का काम अधूरा है। काम समय पर पूरा नहीं होने से कलेक्टर कुणाल दुदावत ने काम लेने वाले 16 एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजसात कर दिया है। इनमें 2 एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है, जबकि 14 एजेंसियों को राजसात किया गया है। विदित हाे कि दंतेवाड़ा जिले में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का काम चल रहा है।
इनमें ग्राम पंचायत नागफनी, कोरलापाल, कौवाकरका, अरबे, पूरनतरई, खूंटेपाल, मोखपाल, पोरो कमेली, पीना बचेली, जबेली, मड़कामीरास, मुसकेल, मेडोली, भैरमबंद सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का काम अधूरा है। कलेक्टर ने इन गांवों में काम लेकर काम न करने वाली 14 एजेंसियों को राजसात कर दिया गया। एजेंसियों का अनुबंध निरस्त किया गया है। इसके साथ ही गीदम में 21 नग नलकूप खनन और अन्य 19 नलकूप खनन कार्यों को प्रारंभ न करने वाली 2 कार्य एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
Trending
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त

