खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर 800000 ठगे थे जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की।
जानकर के अनुसार, प्रार्थी देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्री निवास एंव उनके अन्य साथी के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम अलग अलग व्यक्तियों से 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया, पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था।
दौरान विवेचना के प्रकरण के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर। प्रकरण के आरोपी मुकेश आदित्य निवासी केरा थाना नवागढ़ जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। जिसे पुलिस ने रायपुर से पकड़ा है। पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी देवनारायण कश्यण एवं अन्य व्यक्तियों से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किया है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

