खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित प्रदेश के 5 स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इन स्टेशनों में डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। उरकुरा स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

