खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्देल के पास डिलीवरी एजेंट से 8,896 मूल्य के पार्सल की लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई 2025 को थाना दुर्गुकोंदल अंर्तगत ग्राम सुखई निवासी मनोहर मातरम ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह इंस्टा कार्ड प्राइवेट लिमिटेड के पार्सलों की डिलीवरी करने बाइक से भानबेड़ा और भोड़िया की ओर जा रहा था। डिलीवरी के दौरान जब वह ग्राम मर्देल के पास पहुंचा, तो हरीश कुमार उइके नामक व्यक्ति द्वारा पार्सल के बहाने कॉल कर उसे बुलाया गया। कुछ देर बाद हरीश उइके तीन साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा और मनोहर से पार्सल मांगते हुए अश्लील गालियां देने लगा । विरोध करने पर आरोपियों ने डिलीवरी बॉय के साथ मार-पीट की और बैग में रखे सभी पार्सल (कुल मूल्य ₹38,896) लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर 4 आरोपियों काे गिरफ्तार कर पूछ-ताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार चाराें आरोपियों के विरूद्ध भानुप्रतापपुर थाना में कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

