खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों का क्रियान्वयन राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार सोलर प्लांट कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं उक्त कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा विभिन्न जिलों का भ्रमण किए जा रहा है।
इसी कड़ी में क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया । उन्होंने विकाखण्ड बकावण्ड के ग्राम-चोलनार में सौर सुजला योजना फेस-9 अन्तर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया एवं संयंत्र से लाभान्वित हितग्राही से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली। जिसमें हितग्राही द्वारा संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने एवं पेयजल की मूलभूत सुविधा हेतु संयंत्र के सहायक होने की जानकारी दी गई एवं संयंत्र की कार्यशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
सीईओ क्रेडा श्री राणा द्वारा बस्तर विकासखण्ड के ग्राम परचनपाल (महुपालबरई) में जल जीवन मिशन योजना फेस 2 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण में संयंत्र को कार्यशील देखकर उपस्थित ग्रामीणों बहादुर, चैतन, सुकमन, विग्ति, सुशांति, रूखमणी तथा राजू से संवाद कर पेयजल उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई।
ग्रामीणों द्वारा सोलर ड्यूल पंप के कार्यशील होने की बात कही गई, बिजली नहीं होने से भी उनको निरन्तर पानी की उपलब्धता होती है जिससे वे सोलर ड्यूल पम्प से बहुत खुश है। उन्होंने बस्तर विकासखण्ड के ग्राम चपका में जल जीवन मिशन योजना फेस-2 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण कर ग्रामीणों रमेश मौर्य, मालती मौर्य, कमलेश गोयल, बालो मौर्य, चतुर सिंह, भावेश मौर्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र से चर्चा की। आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र द्वारा बताया गया कि सोलर ड्यूल पम्प सुचारू रूप से कार्यशील है तथा ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
इस दौरान क्रेडा के अधिकारियों को पीएचई विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र जरूरत के अनुरूप पाईप लाईन को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिए । इस मौके पर कार्यपालन अभियंता क्रेडा जगदलपुर जोन द्विवेदी, सहायक अभियंता सिदार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

