खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ियों सहित 15 सदस्यीय दल ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लिया है। यह खेल बिहार में 11 से 13 मई तक आयोजित है। 11 मई को हुए लाठी फाइट में प्रदेश के अर्जुन कुमार और अनंत स्वर्णकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है।
जिला कलारिपयात्तु संघ, रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रथम अवसर है कि कलारिपयात्तु खेल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ ने स्वर्णिम छलांग लगाई है। छत्तीसगढ़ टीम में 11 खिलाड़ी और चार अधिकारी शामिल हैं, जिनमें सर्वाधिक छह खिलाड़ी कोरबा से, चार खिलाड़ी बालोद जिले से और एक खिलाड़ी रायपुर जिले से है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

