खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू एवं सुश्री शैलजा साहू, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सेवन्तिका साहू तथा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं श्रीमती प्रणिता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

