खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना कांकेर क्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला में घटित नाबालिक बालिका मिनाक्षी मरकाम की निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 4 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है । मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता ललता मरकाम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 मई को वे अपनी पत्नी और बेटियों के साथ खेत से लौटे तो देखा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मिनाक्षी घर के आंगन में स्थित पूजा स्थान के सामने खून से लथपथ पड़ी थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सिदेसर चौक से आज रविवार काे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में आरओपी तुलसीराम निषाद ने बताया कि उसे शक था कि मृतिका जादू-टोना कर रही है, इसी शंका के चलते उसने उस पर धारदार कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। अपराध स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जंगल में छुपाने की बात कबूली । पुलिस ने कुल्हाड़ी, खून सने कपड़े और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर सहित पुलिस टीम का याेगदान रहा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

