इंदौर। स्वच्छता में अव्वल इंदौर में यातायात सुगमता की पहल करते हुए विभिन्न चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। शहर के चार चौराहों फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश पर फ्लाईओवर तैयार हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को इन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। मुख्य समारोह सोमवार शाम पांच बजे फूटी कोठी चौराहे पर होगा। यहां मुख्यमंत्री पूजन और पट्टिका अनावरण के साथ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीनों फ्लाईओवर पर पहुंचकर वहां पूजन कर लोकार्पण करेंगे।
दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण
करीब दो साल पहले शहर में फ्लाईओवर बनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। आइडीए ने शहर के प्रमुख दस चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी। चार चौराहों पर निर्माण किया। फूटी कोठी और भंवरकुआं दोनों तरफ से यातायात शुरू किया जाएगा। जबकि लवकुश और खजराना फ्लाईओवर की एक-एक भुजा से यातायात शुरू होगा। यहां एक-एक भुजा का निर्माण मंदिर की बाधा के कारण पूरा नहीं हो सका है।
लोकार्पण से पहले रविवार को सभी फ्लाईओवर पर सजावट की गई। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
फूटी कोठी फ्लाईओवर का निर्माण सबसे कम समय में पूरा किया गया है। यहां खोदाई में नीचे पत्थर आने से पिलर ओपन बीम में बनाए गए। कोई बाधा नहीं होने से काम तेज गति से जारी रहा।
फूटी कोठी चौराहे पर लोकार्पण समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों पर बन रहे फ्लाईओवर में से तीन भंवरकुआं, खजराना और लवकुश फ्लाईओवर दो भुजाओं में बनाए गए हैं। भंवरकुआं की दोनों भुजाएं तैयार हो चुकी हैं और दोनों का लोकार्पण किया जाएगा।
जबकि खजराना और लवकुश चौराहा की एक-एक भुजा का लोकार्पण होगा। खजराना पर बंगाली चौराहा से रोबोट चौराहा जाने वाली भुजा और लवकुश चौराहा पर एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर जाने वाली भुजा का लोकार्पण होगा। दोनों फ्लाईओवर की एक-एक भुजा दीपावली के बाद शुरू होगी।
Trending
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञान शाला
- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

