खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ रायपुर के आजाद चौक थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों के नामों की गलत सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। FIR में धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वायरल करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, हिंदुवादी संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया। संगठनों ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आजाद चौक थाने और उनके घर का घेराव किया था। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि FIR दर्ज नहीं की गई, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे।
हिंदुवादी संगठनों का आरोप है कि अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों की गलत सूची साझा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सामाजिक तनाव को बढ़ावा दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती हैं, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

