खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा मंगलवार सायंकाल रायपुर के महामाया देवी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी अवतरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुये संगठन की प्रदेश सचिव अर्चना दीवान ने बताया कि मंगलवार सायंकाल 5 बजकर 32 मिनट से कल 30 अप्रैल बुधवार दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, क्योंकि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था इसलिये विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस आज सायंकाल मनाया गया।
भगवान परशुराम प्रागट्योत्सव पूजन में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के छायाचित्र का पंचोपचार पूजन एवं भोग लगाकर आरती की गयी, तत्पश्चात् मंत्र पुष्पांजलि आदि के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला “पराशर” ने बताया कि पूजन के बाद मंदिर के सामने प्रांगण में ही दीपक के आकार में दियों को प्रज्वलित कर विगत 22 अप्रैल पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गये 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजली अर्पित करते हुये उपस्थित संगठन सहयोगियों ने सामूहिक रूप से आतंकवादियों के इस कृत्य को राक्षसी प्रवृत्ति का बताते हुये इसकी घोर निंदा की।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.शैलेन्द्र रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं.दीपक शुक्ला, राजेश्वरी शर्मा, खुशबू शर्मा, प्रीति तिवारी, संध्या उपाध्याय, पं.श्रीकांत तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, पं.गोपालधर दीवान, पं.दुर्गा प्रसाद पाठक, पं.उपेन्द्र शुक्ला, पं.शैलेन्द्र शर्मा, पं.अमित जोशी, अमिता मिश्रा, दीपमाला पांडेय, पं.विजय पांडेय, पं.अभयंकर शुक्ला, पं.विपिन उपाध्याय सहित अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित थे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

