खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली और कलेक्टोरेट निरीक्षण किया। इस दौरान सवा 10 बजे किए गए निरीक्षण में कई कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। जिनके नाम उन्होंने नोट कर लिए। कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को अपर कलेक्टर आरएन कुरुवंशी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण के किसी भी फाइल को लंबित न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर आरएन कुरूवंशी भी मौजूद रहे। वहीं, बैठक में उन्होंने अफसरों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल पहले राजनांदगांव के कलेक्टर थे। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि अब तक 2 लाख में से 80 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

