खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के ग्राम फुलसरी में जोगिन जंगल में 56 वर्षीय बंधु राम कंवर पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने उसे घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में जंगली सुअर, तेंदुए और अन्य वन्य प्राणियों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे मवेशियों और फसलों को नुकसान हो रहा है। मानव पर हमले की यह पहली घटना है। लल्लवन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तत्काल 25 हजार मुआवजा राशि दी गई है। नियमानुसार, परिवार को जल्द ही पूरा मुआवजा राशि दी जाएगी।
श्याम थाना प्रभारी महासिंह देव ध्रुव के अनुसार, पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाने और कैमरा ट्रैप लगाने की योजना बनाई है। विभाग ने ग्रामीणों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम का आश्वासन दिया है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

