नई दिल्ली। सनी देओल की जाट की कमाई को जैसे वीकेंड आते ही पंख लग जाते हैं। पिछले तीन हफ्तों का ट्रेंड तो यही दिखाता है। फिल्म की कमाई वीकडेज में घटती है तो वहीं शनिवार और रविवार आते ही ऑडियंस की फिर से फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड दिखने लगती है। ये हम नहीं बल्कि आंकड़े बता रहे हैं।
सनी पाजी की फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था। फिल्म ने आते ही कई रिकॉर्ड तोड़े और कई बनाए और अब फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ती भी दिख रही है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तरण आदर्श के पोस्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 62.24 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 19.51 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का पहला हफ्ता 8 दिनों का था क्योंकि इसे शुक्रवार के बजाय एक दिन पहले गुरुवार को रिलीज किया गया था। यानी फिल्म ने 15 दिनों में ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, 81.75 करोड़ रुपये कमा लिए।
सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 0.85 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं 17वें दिन यानी आज 10:35 बजे तक ये आंकड़ा बढ़कर 1.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस तरह से फिल्म ने टोटल 83.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
वीकेंड में आता है फिल्म की कमाई में उछाल, क्या कहते हैं आंकड़े?
सैक्निल्क के मुताबिक, हर हफ्ते के शनिवार-रविवार और उसके एक दिन पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म की कमाई में अच्छा खासा इजाफा दिखा है। जैसे जहां फिल्म ने पहले शुक्रवार 7 करोड़ कमाए तो पहले शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 14 करोड़।
इसी तरह दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 4 करोड़ रही तो शनिवार को 3.5 करोड़ यानी थोड़ी सी कम। इसकी वजह केसरी 2 की रिलीज रही। हालांकि, इसके तुरंत बाद यानी रविवार को फिल्म की कमाई बढ़कर फिर से 5 करोड़ पर पहुंच गई।
आज और कल के आंकड़ों में भी ये उछाल देखने को मिल रही है। यानी अगर फिल्म एक हफ्ते और ठहर जाती है तो हो सकता है छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद ये साल की चौथी 100 करोड़ी फिल्म भी बन जाए।
जाट के बारे में
जाट में सनी देओल को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने उसी अंदाज में पेश किया है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। ताबड़तोड़ एक्शन करते सनी के सामने दो खूंखार विलेन रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी फिल्म में दिखे हैं। सैयामी खेर, जगपति बाबू, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन भी अहम रोल में दिखे हैं। बता दें कि फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

