प्रशासन ने अपराध रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया कदम
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब की सभी 48 दुकानों पर अब कैशलेस और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा अनिवार्य की जा रही है। जिला प्रशासन ने यह कदम बीते कुछ महीनों में बढ़ती चोरी, लूटपाट और ओवररेटिंग की घटनाओं को देखते हुए उठाया है। इस पहल का उद्देश्य शराब विक्रय में पारदर्शिता लाना, ग्राहकों को राहत देना और अपराधों पर अंकुश लगाना है।
बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन को लिया सख्त फैसला
बीते दो माह में जिले में शराब दुकानों में दो बड़ी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं:
-
खोखरा शराब दुकान में 78 लाख रुपए की लूट।
-
केरा शराब दुकान में पौने दो लाख रुपए की डकैती।
लगातार हो रही इन घटनाओं से जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। खुले पैसे के लेन-देन से अक्सर दुकानों में चोरी और विवाद जैसी समस्याएं भी सामने आ रही थीं। अब डिजिटल ट्रांजैक्शन से इन समस्याओं पर रोक लगाने की उम्मीद है।
जिले में शराब बिक्री का कारोबार और आंकड़े
-
जिले में कुल 48 शराब दुकानें हैं।
-
जिनमें से आधी दुकानें सिंगल शॉप (केवल देसी शराब) और आधी कंपोजिट शॉप (देसी और अंग्रेजी दोनों शराब) हैं।
-
जांजगीर और चांपा शहरों में प्रिमियम वाइन शॉप्स भी संचालित हैं।
-
-
प्रत्येक दुकान पर औसतन 2 लाख रुपए प्रतिदिन की बिक्री होती है।
-
यानी पूरे जिले में प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ रुपए की शराब बिक्री होती है।
ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी चुनौतियाँ और समाधान की तैयारी
हालांकि ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं:
-
कर्मचारियों को प्रतिदिन नकद और ऑनलाइन दोनों तरह के ट्रांजैक्शन का मिलान करना होगा।
-
सटीक हिसाब-किताब और रिपोर्टिंग के लिए प्रशिक्षण जरूरी होगा।
-
बड़े शहरों की तरह डिजिटल पेमेंट सिस्टम का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जाएगा, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।
ग्राहक होंगे लाभांवित
-
ग्राहकों को खुले पैसे की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
-
निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की घटनाओं में कमी आएगी।
-
लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड होने से विवादों की गुंजाइश कम होगी।
-
चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

