नई दिल्ली। विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली। टी20 क्रिकेट में कोहली का यह 111वां अर्धशतक था। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है।
कोहली टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर डेविड वार्नर हैं। जिन्होंने 117 अर्धशतक लगाए हैं। गेल 110 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने कुल 42 गेंदों का सामना करके 70 रन बनाए। इस पारी में कोहली ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली का यह 9 पारियों में 5वां पचासा था।
कोहली की इस शानदार पारी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अभी तक 9 मैचों में 65.33 की औसत से 392 रन बनाए हैं। कोहली का इस दौरान स्ट्राइक रेट 144.12 का रहा है।
कोहली की यह लगातार दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिससे उनकी टीम ने पंजाब पर सात विकेटों से जीत हासिल की थी।
कोहली ने इस अर्धशतक के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली का यह पहले बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट में 62वां अर्धशतक था। वहीं बाबर ने पहले बैटिंग करते हुए 61 अर्धशतक लगाए हैं।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

