Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
    • पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
    • रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कांग्रेस का प्रदर्शन : CM हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
    रायपुर

    कांग्रेस का प्रदर्शन : CM हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

    adminBy adminApril 21, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव नहीं हुए शामिल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। घेराव से पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में बढ़ते अपराध के आंकड़ों के साथ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, लूट और हत्या सहित कई मुद्दों पर साय सरकार के खिलाफ हमला बोला। हालांकि सरकार के खिलाफ इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए।

    घेराव में शामिल होने प्रदेश भर से पहुंचे नेता
    अपराध के खिलाफ आवाज उठाने CM निवास घेराव में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, सह-प्रभारी विजय जांगीड़, जरिता लैतफलांग, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत गैदू, विधायक अंबिका मरकाम, चातुरी नंद, उमेश पटेल, पूर्व विधायक अरुण वारा, गुरमुख होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, प्रमोद दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

    सभा में वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन
    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी लड़ाई छत्तीसगढ़ की जनता के हक, बीजेपी और सरकार के खिलाफ लड़ाई है। 42 डिग्री हो या 45 हमारी माता-बहनों को बचाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। आज आत्मानंद स्कूल में 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म होता है, एक महीने की गर्भवती हो जाती है प्रशासन को पता नहीं है। हमने विधानसभा में प्रदर्शन किए, ब्लॉक, जिला हर स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नींद से नहीं उठी। हर तीन घंटे में एक बालात्कार हो रहा है। ये सरकार छत्तीसगढ़ को यूपी और बिहार बनाने पर तुली है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी, हम 24 घंटे जनता के लिए लड़ेंगे।
    इसके साथ ही दीपक बैज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव जनता के लिए मुख्यमंत्री बनकर नहीं, भक्षक बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री पश्चिम बंगाल पर बयान द रहे हैं, इतनी ही चिंता है तो यहां से इस्तीफा देकर वहां जाकर पद सम्भाल लें।
    इसके साथ ही बैज ने कहा कि वो आदिवासी जो खुद को आदिवासी नहीं मानते जनजाति मानने वाले बस्तर में जाकर आदिवासियों के लिए बयान दे रहे हैं। इन्हें क्या पता आदिवासियों का संघर्ष क्या है।

    डेढ़ साल में आए 3,330 बलात्कार के मामले- चरण दास महंत 
    नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सभा में कहा कि पिछले डेढ़ साल में 3,330 बलात्कार के मामले सामने आए हैं। यह सब सरकार की शराब और नशे की दुकानों के कारण हो रहा है। हम न केवल आपके (सीएम हाउस) घर का घेराव करेंगे, बल्कि पूरी कैबिनेट को खदेड़ेंगे। हम आपके (सरकार) खिलाफ अंतिम आदिवासी के लिए लड़ते रहेंगे।
    पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि रोज हत्या, बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं हो रही है। क्या यही विष्णु का सुशासन है। शांति का टापू आज अपराध का गढ़ बन चुका है। आज न्याय पथ पर चलकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ये घेराव किया जा रहा है। बीजेपी राम राज्य, विष्णु के सुशासन की बात कर रहे लेकिन चारों तरफ अशांति है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ये आयोजन किया है।
    विधायक उमेश पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल में ऐसे-ऐसे कारनामे हुए जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी न हुए, बलौदाबाज़ार की घटना हुई है । इस सरकार में एसडीएम को जनता दौड़ाती है, बलरामपुर में महिला पुलिस को महिलाएं मार रही थी। ऐसी घटना इसलिए होती है क्योंकि शासन-प्रशासन से जनता का विश्वास उठ जाता है। छत्तीसगढ़ अपराध के मामलों में तेजी से डेढ़ साल में आगे बढ़ा है।
    वहीं फूलो देवी नेताम ने कहा कि ये मुख्यमंत्री शासन और प्रशासन की चूक है जो आज बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आज हम यहां इसलिए इकट्ठे हुए हैं ताकि मुख्यमंत्री की आंखें खोल सके।

    पुलिस के साथ झूमाझटकी, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड
    CM हाउस की ओर कूच करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की। सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेड तोड़कर ओसियम चौक तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ “निर्मम व्यवहार” किया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। 42 डिग्री तापमान में कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार- बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व…

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.