खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है। इस वर्ष लगभग 5.70 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड अब दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ मई के दूसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी में जुटा है।
मंडल के अधिकारियों के अनुसार, राज्य भर में कुल 36 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें करीब 20,000 शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। यह कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था और अब सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। परीक्षाएं मार्च माह में संपन्न हुई थीं। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे।
वीओ – खास बात यह है कि इस बार भी खेल, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता अभियान जैसे सहशैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पदक जीतने पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर 20 अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि अन्य छात्रों को भी इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

